logo

RJD के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे चिराग पासवान, नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

chiraj_nitish1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में इफ्तार का दौर जारी है। आज राबड़ी आवास पर आरजेडी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। पार्टी में अतिथियों और रोजेदारों का आना शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद अतिथियों का स्वागत कर रहे हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,तेजस्वी यादव,मिशा भारती और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान वहां मौजूद है। वहीं लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव इस दौरान नजर नहीं आए हैं। इस दौरान एक हैरान करने वाली जानकारी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया है।

चिराग के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने काफी देर तक बात की

इफ्तार पार्टी में पहुंचे अतिथियों का स्वागत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया। राबड़ी देवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठी दिखी। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को टोपी पहना कर स्वागत किया।वहीं, चिराग के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने काफी देर तक बातचीत की है। मुख्यमंत्री के साथ तेजस्वी यादव सहित अन्य कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। लेकिन लालू प्रसाद के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव मौजूद नहीं दिखे।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT