logo

Bihar Politics : चिराग पासवान को JDU ने महागठबंधन में शामिल होने का दिया ऑफर

chiraj3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को जदयू से बड़ा ऑफर मिला है। जदयू नेता केसी त्यागी का बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि केसी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर चिराग पासवान महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है। उसमें तेजस्वी यादव हैं, अगर चिराग पासवान की भी उसमें एंट्री होती है तो बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। इस खबर के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। वहीं बीती रात राबड़ी आवास में जिस तरह से चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पांव छुकर आशीर्वाद लिया, उसके बाद जदयू की तरफ से चिराग के लिए तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। अब तक चिराग पासवान पर लगातार हमलावर रही जदयू ने अब उन्हें महागठबंधन में चिराग को शामिल होने का ऑफर दे दिया है।

जो इस पर सवार होगा वह खुद डूब जाएगा

वहीं महागठबंधन में चिराग को बुलावा मिलने के सवाल पर भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि राजद जदयू कांग्रेस डूबती नैया में है। जो इस पर सवार होगा वह खुद डूब जाएगा।

चिराग ने नीतीश के छूए पैर

बता दें कि बिहार में इफ्तार का दौर चल रहा है। पहले नीतीश कुमार द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद रविवार को राबड़ी आवास पर आरजेडी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद अतिथियों का स्वागत कर रहे हैं।  इस पार्टी में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी पहुंचे थे। इस दौरान  चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया है। साथ ही चिराग के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने काफी देर तक बातचीत की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT