द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल बनना शुरू हो चुका है, सभी राजनीतिक पार्टियां बयानों और आरोप प्रत्यारोप के जरिए अपना जोर लगाने में जुट गई है। इसी बीच LJP नेता व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल चिराग बिहार के भोजपुर में एक सभा को संबोधित करने गए हुए थे उस दौरान उन्होंने ये ऐलान करते हुए कहा कि “मैं और मेरी पार्टी NDA गठबंधन को मजूबत करने के लिए बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मेरा लक्ष्य है कि NDA जीत की और बढ़े”। चिराग के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकारों की सफलताओं का भी जिक्र किया और 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया।