logo

CM नीतीश ने महाकुंभ में भगदड़ को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मृत श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए जताई संवेदना

fgyuyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने यह संदेश अपने ट्विटर हैंडल 'एक्स' पर साझा किया है।कई नेताओं ने जताया शोक
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर शोक जताया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। भगदड़ को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि अत्यधिक भीड़ के कारण हादसे हुआ। वहीं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने तथा मौत की खबर हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कैसे मची भगदड़
जानकारी हो कि मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। यह वही स्थान है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है। इस स्थल को अत्यंत पवित्र माना जाता है, साधु-संत भी यहां स्नान करते हैं। इसी जगह मंगलवार रात अचानक भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग संगम नोज के पास बैठे थे, तभी भगदड़ के हालात बने। भीड़ इतनी अधिक थी कि बैरिकेड्स टूट गए और कई महिलाएं कुचली गईं। इनमें से कई महिलाएं बेहोश हो गईं। ऐसे में वो जैसे ही जमीन पर गिरीं, भगदड़ मच गई।

Tags - Prayagraj MahaKumbh Stampede CM Nitish Kumar Expressed Grief Bihar News Latest News Breaking News