logo

जब मंच पर महिला प्रत्याशी को माला पहनाने लगे CM नीतीश कुमार, संजय झा ने रोका तो गरमा गए

nitish_muzaffarpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुछ न कुछ तस्वीरों आये दिन सामने आती रहती है. जिसके कारण विपक्ष लगातार उन्हें यह आरोपित करता है कि वह अब राजनीति में सक्रिय नहीं रह सकते। आज फिर एक और तस्वीर  मुजफ्फरपुर के मीणापुर से सामने आई है, जहां वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगा और उन्हें माला पहनाया।
हालांकि, एक महिला प्रत्याशी को माला पहनाते समय उनके साथ कुछ अजीब हुआ। जब नीतीश कुमार महिला प्रत्याशी को माला पहनाने लगे, तब JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें रोक दिया। इस पर नीतीश कुमार मंच पर ही गुस्से में आ गए और उन्होंने संजय झा से कहा, "गजब आदमी हो भाई, हाथ क्यों पकड़ रहे हो?" यह वाकया मंच पर ही हुआ, जिससे माहौल गर्मा गया।
आप देख सकते हैं कि नीतीश कुमार पहले एक पुरुष प्रत्याशी को माला पहनाते हैं, लेकिन जैसे ही वह महिला प्रत्याशी को माला पहनाने जाते हैं, संजय झा उन्हें रोकते हैं, और इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाखुश हो जाते हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार का इस तरह का कोई बयान या तस्वीर सामने आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर उनकी तस्वीरें और हरकतें विवादों में रही हैं, जैसे राष्ट्रीय गान के दौरान उनका हंसना और सीधे खड़े न होना। विपक्ष ने इस पर भी सवाल उठाए थे और नीतीश कुमार की कार्यशैली पर आलोचनाएं की हैं।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar politics news bihar election news nitish kumar news JDU news muzaffarpur news nitish kumar railly news