logo

CM नीतीश ने अपने नाम किया यह अनोखा रिकोर्ड, श्रीकृष्ण सिंह को छोड़ा पीछे   

nitish_kumar_pic3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। नीतीश अब राज्य के ऐसा नेता बन गए हैं जो सबसे अधिक दिनों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने आज ही बनाया है। बता दें कि नीतीश कुमार से पहले यह रिकॉर्ड बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के नाम दर्ज था। जिसे नीतीश कुमार ने तोड़ दिया है। लेकिन यहां पर आपको यह जानकारी भी दे दें कि लगातार सीएम पद पर बने रहने का रिकॉर्ड श्री बाबू के नाम पर ही है।


पहली बार मार्च 2000 में संभाली थी बिहार की बागडोर
बिहार विधानसभा के आंकड़ों के मुताबिक श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार की सत्ता 17 साल 51 दिनों तक संभाला था। वहीं उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 17 साल 52 दिन का अपना कार्यकाल पूरा किया। बता दें कि नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोग पहली बार मार्च 2000 में संभाली थी। हालांकि इस दौरान वो महज 7 दिन तक ही सीएम रहें। इसके बाद वह साल 2005 में बिहार के सीएम चुने गए। इसके बाद उन्होंने लगातार 8 साल तक बिहार की सत्ता संभाली। इस बाद कुछ दिनों तक जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री रहें। फिर नीतीश कुमार बिहार की सीएम कुर्सी पर बैठे और अभी तक बने हैं। 
इस लिस्ट में देखें नीतीश कुमार का सीएम के रूप में पूरा कार्यकाल
3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000                    
22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015    
20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017    
27 जुलाई 2017 से 12 नबंबर 2020                                  
16 नवंबर 2020 से 9 अगस्त 2022                 
10 अगस्त 2022 से अबतक


श्रीकृष्ण का कार्यकाल 
श्रीकृष्ण के कार्यकाल की बात करें तो उन्हें पहली बार 1937 में बिहार का प्रीमियर बनाया गया था। बता दें कि आजादी से पहले किसी भी प्रांत के प्रमुख को प्रीमियर कहा जाता था। इस दौरान वो 247 दिनों तक प्रीमियर रहे थे। हालांकि उनका कार्यकाल दो हिस्सों में रहा। पहला 20 जुलाई 1937 से 21 अक्टूबर 1939 तक। इसके बाद 2 जनवरी 1946 से 31 जनवरी 1952 तक। तीसरी बार उन्होंने बिहार की बागडोर 19 अप्रैल 1952 को संभाली। इसके बाद वो लगातार 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N