logo

'सम्राट चौधरी के पास बुद्धि नहीं है', नीतीश कुमार ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

nitish_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर पलटवार किया है। नीतीश ने सम्राट के मिट्टी में मिला देंगे वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि सम्राट चौधरी के पास बुद्धि नहीं है इसलिए कुछ भी कह देते हैं। उन्हें कहिए कि वो मुझे मिट्टी में मिला दें। आपने कभी मुझे ऐसा शब्द का प्रयोग करते नहीं देख है। जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है समझ लिजिए उसे बुद्धि नहीं है।


कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं, देश के लिए सोच रहा
मीडिया ने जब नीतीश कुमार से पूछा कि चर्चा है कि 25 अप्रैल को आप पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस सवाल को टालते हुए सीएम ने कहा कि यह सबकुछ पूछने की जरूरत नहीं है, जब हम सब कुछ कर लेंगे तब विस्तार से आप लोगों को बताएंगे। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा दलों को हम एकजुट कर सके। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि हम अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं। मैंने इस बात को कितनी बार कहा है कि मेरा कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मैं पूरे देश के हित में सोच रहा हूं।


क्या कहा था सम्राट चौधरी ने
BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से यूपी में योगी आदित्यनाथ अपराधियों और माफियाओं को मिट्टी में मिला रहे हैं। उसी तरह बिहार के CM नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला देंगे। साल 2024 और 2025 चुनाव में BJP कार्यकर्ता सबक सिखाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT