पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के सुरक्षा में भारी चूक हुई है। शनिवार को छठ पूजा के लेकर सीएम पटना में गंगा घाटों की समीक्षा (Review of Ganga Ghats in Patna) करने पहुंचे थे। जहां उनकी स्टीमर जेपी सेतु पुल से टकरा गई (Steamer JP Setu collided with bridge )। इससे सीएम नीतीश कुमार भी घायल (CM Nitish Kumar also injured) होने की भी खबर है।

छठ पर्व की तैयारी को लेकर घाटों का जायजा लिया
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना में छठ महापर्व को लेकर घाटों की समीक्षा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट सहित कई घाटों का आज निरीक्षण किया। सीएम नीतीश कुमार छठ पर्व की तैयारी को लेकर घाटों का जायजा लिए। घाटों पर सुगम रास्ता, लाइट, साफ- सफाई और जलस्तर को लेकर निरीक्षण किए। इसको लेकर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।