logo

BIHAR : CM नीतीश आज जाएंगे सैफई, मुलायम सिंह यादव को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

nitish_kumar9.jpg

डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज सैफई जाएंगे। वहां वह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। उस दिन बिहार में राजकीय शोक (State mourning in Bihar) की घोषणा की गई थी। 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  शामिल हुए थे।


सीएम नागालैंड में जेपी की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में गए थे
 बता दें कि 11 अक्टूबर को जेपी की जयंती थी। इसे लेकर सीएम नागालैंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। वहां से वो शाम में वापस लौटे उसके बाद उनका पटना में भी एक कार्यक्रम था। जिस कारण दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन मुख्यमंत्री आज सफाई जाकर मुलायम सिंह को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

10 अक्टूबर को हुआ था निधन
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को ICU में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।