सारण:
जयप्रकाश नारायण (Jai Prakash Narayan) जिन्हें हम जेपी के नाम से जानते है। आज उनकी जयंती है। उनका बिहार से गहरा नाता रहा है। इसलिए उनकी कई यादें भी इस धरती से जुड़ी हुई है। जयंती पर भाजपा के साथ- साथ अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा कई आयोजन किये जा रहे हैं। उनके 43वें जयंती पर सीएम नीतीश कुमार आज उनके गांव सिताब दियारा (Sitab Diara) पहुंचे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेपी के गांव सिताब दियारा आ रहे हैं।

समर्थकों ने नीतीश को देश का पीएम बताया
ताजा जानकारी के अनुसार सीएम सारण जिले के सिताब दियारा में पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जननायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समर्थकों ने देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी लगाए। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नागालैंड के लिए रवाना होंगे जहां लोकनायक की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सिताबदियारा में स्वास्थ्य सुविधा होगी उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय समेत अन्य जगहों को देखा। सीएम ने सारण डीएम राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार से पूरी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जयप्रभा अस्पताल का भी निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि अब लोग सिताबदियारा में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जाएंगी और अनावश्यक रूप से कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सारण जिला जदयू अध्यक्ष मुरारी सिंह, पूर्व विधायक गौतम सिंह ,शैलेंद्र प्रताप सिंह, जेडीयू नेता कामेशवर् सिंह, पूर्व उप सभापति सलीम परवेज सहित सैकड़ों नेता उपस्थित थे।