राजगीर/बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफारी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने एक सिंह शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखा।

CM सम्राट ने देखी ‘द वाइल्ड कॉल’ फिल्म
जू-सफारी के कंट्रोल रूम पहुंचकर वन्य जीवों की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद वे व्याख्या केंद्र गए, जहां दुर्लभ और पुरानी वन्य जीव प्रजातियों की प्रदर्शनी को देखा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 180 डिग्री थिएटर में दिखाई जा रही एनिमेशन फिल्म ‘द वाइल्ड कॉल’ भी देखी। यह फिल्म शेर और बाघ के शावकों की कहानी के जरिए भारत की जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों को दर्शाती है। इसमें खास बात यह है कि इस फिल्म को 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एनिमेशन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस मिला है। यह सम्मान मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नेचर सफारी का भ्रमण किया और ग्लास ब्रिज से राजगीर की खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। बंद गाड़ी से सफारी के दौरान उन्होंने शेर, बाघ समेत कई वन्य जीवों को करीब से देखा और खुशी जाहिर की।

राजगीर जू-सफारी, ग्लास ब्रिज एवं नेचर सफारी का भ्रमण कर वहाँ विकसित आधुनिक सुविधाओं एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का अवलोकन किया।

राजगीर का यह प्रयास पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। pic.twitter.com/QvXohU9Bth
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 17, 2026

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
इसके बाद मुख्यमंत्री वन्य जीव अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने एक सिंह शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर की जू-सफारी और नेचर सफारी बिहार के पर्यटन को नई पहचान दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों और वन्य जीवों दोनों के लिए बेहतर माहौल बनाकर रखा जाए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।