बगहा
बगहा के नरवल बरवल गांव में गुरुवार को जमीन विवाद की जांच और अतिक्रमण हटाने पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश चौधरी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में सीओ की आंख और हाथ में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, सीओ अपनी टीम के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया, लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ ने सीओ पर धावा बोल दिया।

घटना की खबर मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस हमले से प्रशासनिक महकमे में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिले। अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर बैठे अफसर पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला अचानक भड़के गुस्से का नतीजा था या पहले से कोई साजिश रची गई थी।
.jpg)