logo

हम यहां पढ़ाई-लिखाई और सिंचाई-कमाई की बात करने आये हैं: हजारीबाग में बोले तेजस्वी यादव

tej15.jpeg

हजारीबाग 

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हजारीबाग, बरही में चुनावी सभा में कहा कि हम यहां पढ़ाई-लिखाई और सिंचाई-कमाई की बात करने आये हैं। तेजस्वी यादव हज़ारीबाग़ लोकसभा के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल के समर्थन में बुधवार को जनसभा में बोल रहे थे। इसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। सभा में उपस्थित विधायक अंबा प्रसाद सहित नेताओ ने संबोधन कर जय प्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। मिली खबर के मुताबिक उपस्थित लोगों ने भी हाथों को उठाकर अपना समर्थन जय प्रकाश भाई पटेल को दिया। 


पीएम मोदी के बारे में कही ये बात 
तेजस्वी यादव ने अपने देसी स्टाइल में मंच के सामने कुर्सी लगाकर लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के दौरे पर भी आये थे मगर कुछ बताया नहीं कि अगले 5 साल में क्या करेंगे। बस इधर-उधर और दूसरों की बात कर के वापस चले गए। हम यहां पढ़ाई-लिखाई, सिंचाई-कमाई की बात करने आये हैं। युवाओं को रोजगार देने आए हैं। हम कल भी इसी की बात करते थे और आज भी यही कहेंगे। यह चुनाव शिक्षा, स्वास्थ और न्याय का चुनाव है। समझदारी के साथ काम लीजिये और इंडिया गठबंधन को जिताइये। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वो इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बता देते हैं। इनके झूठ में देश अब और नहीं फंसेगा। इधर, जय प्रकाश भाई पटेल लगातार चुनावी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव घूम कर लोगों के साथ संवाद स्थापित कर संविधान और आरक्षण को बचाने हेतु कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, संचालन संजर मालिक एवं साजिद अली खान ने किया। मौके पर बरही विधायक उमासंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी, मुन्ना सिंह, शहज़ादा अनवर, रामगढ़ जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रेणु देवी, आरजेडी जिला अध्यक्ष चरका यादव, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी, प्रदेश सचिव रेणु देवी, राजद नेत्री पूनम यादव, बेबी देवी, आरीफ अंसारी, मनीषा टोप्पो, रजी अहमद, आशीष सहाय, देव नारायण भगत, हसनैन अंसारी, निसार खान, जमाल कुरैशी, मोहम्मद कौशर, राजा खान, मुकेश कुमार, मोहम्मद इसराइल, कोमल कुमारी, जिला सचिव असगरि अंजुम, नीतू कुमारी, शहजादा तालीम, अब्बास अंसारी, कृष्ण किशोर प्रसाद, शमशेर आलम, परवेज अहमद, गौतम मेहता सहित सैंकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Tejashwi YadavHazaribagh Lok SabhaJai Prakash Bhai PatelJharkhand News