logo

सूचना : 67वीं BPSC मेंस परीक्षा को लेकर आयोग ने जारी किया अहम नोटिस

BPSC_building7.jpg

पटना:

67वीं मेंस की परीक्षा (67th Mains Exam) 29, 30 31 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। इस संबंध में सोमवार को आयोग ने एक अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार नोटिस बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं। यह नोटिस 67वीं BPSC मुख्य परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र के फॉर्मेट के संबंध में (Regarding the format of the model question paper) है। नोटिस पेपर के ऑप्शनल विषय को लेकर है। दरअसल आयोग ने 9 दिसंबर को 67वीं मुख्य परीक्षा के मॉडल क्वेश्चन पेपर का फॉर्मेट जारी किया था। इस फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए गए थे। जिस पर उम्मीदवारों की ओर से ईमेल के माध्यम से कुछ अनुरोध किए गए थे। अब बीपीएससी ने उम्मीदवारों के अनुरोध का जवाब देते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने बताया है कि सेक्शन ए के सिविल इंजीनियरिंग एवं सेक्शन 2 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भाग में बदलाव किया गया है।

 एग्जाम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार हैं।
•    29-12-2022 (गुरुवार) को सामान्य अध्ययन-प्रथम प्रश्न सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सामान्य अध्ययन का दूसरा पेपर होगा।
•    30-12-2022 (शुक्रवार) को सिर्फ एक ही पाली में परीक्षा होगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होगी। जिसमें सामान्य हिन्दी का पेपर होगा।
•    31-12-2022 (शनिवार) को भी एक ही पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऐच्छिक (वैकल्पिक) विषय का पेपर होगा। जो उम्मीदवार द्वारा मुख्यपरीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के दौरान भरा गया था।