logo

अजब-गजब : फेसबुक LIVE में युवक ने सल्फास की गोली खाकर मौत को लगाया गले, बताई ये वजह

salphas.jpg

नवादा:
फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की खबरे आए दिन आते रहते है। जहां लोग फेसबुक पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाते है उसके बाद खुद की जान ले लेते है। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से है। जहां एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी जान दे दी। युवक ने 10 मिनट के वीडियो में सल्फास की 5 गोलियां खाई। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और गांव के कुछ अन्य लोगों पर भी कई आरोप लगाए। युवक की पहचान वारिसलीगंज के बबलू राम के रूप में की गई। पुलिस ने इस मामले पर FIR दर्ज कर लिया है।


सास ने बहू पर लगाए सभी आरोप को झूठ कहा
घटना रविवार की है। युवक एक बबलू राम वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव का रहने वाला था। वह एक ट्रक ड्राइवर था। उसने आत्महत्या भी अपनी ट्रक पर ही की। युवक ने लाइव में अपनी पत्नी और मुखिया और धानु ठाकुर नाम के युवकों पर भी आरोप लगाया है। उसने अपनी पत्नी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध रहे हैं। वीडियो में आरोप लगाते-लगाते वो सल्फास की गोलियां खा रहा है। युवक ने बताया कि गांव के लोग उसे और उसके परिजनों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सकता। हालांकि युवक की मां ने अपनी बहू पर लगाए सभी आरोप को झूठ कहा है।


मां ने कहा बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी
इस मामले को लेकर मृतक की मां ने कहा है कि उसकी बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण उसने इस तरह का उठाया। पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार ने कहा कि हमारे गांव के कुछ लोगों पर जो आरोप लगाया गया है, वह बिल्कुल ही बेबुनियाद है। जमुई के नगर थाना के प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रथम दृष्टि में युवक ने आत्महत्या की है।