द फॉलोअप डेस्क
इस वक्त बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे को पत्र सौंपा हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

ट्वीट कर दी जानकारी
ट्वीट कर उन्होंने एक वीडियो साझा कर लिखा है कि यह वीडियो 16 अप्रैल 2019 का है। जब मैंने मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था और निर्दलीय चुनाव लड़ा था। यह मेरा आखिरी सार्वजनिक नामांकन रहेगा। क्योंकि मैंने भविष्य में कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मैंने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।
This video is from 16 April 2019, when I filed my nomination for Madhubani LS seat and contested as Independent.
— Dr Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) April 16, 2023
It will remain my last public nomination, as I have decided not to contest any LS or Assembly election in future.
I have informed CP @kharge Ji through a letter.???? pic.twitter.com/8tqks8m4Q4