द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियाँ और नेता पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। .jpeg)
उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को सौंप दिया है। चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले चेनारी के विधायक मुरारी गौतम इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाते नजर आ सकते हैं। 
ऐसी खबर आ रही है कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का साथ देने के लिए मुरारी गौतम काफी लंबे अरसे से लगे हुए हैं और इसलिए उन्होंने कांग्रेस से अधिकारिक रूप से दूरी बनाकर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।