द फॉलोअप डेस्क
बिहार में एक बार फिर कोरोना मरीजों की सख्या बढ़ रही है। सोमवार में भी राज्य में कोरोना के 3 मामले सामने आए। साथ ही एक और डराने वाली खबर सामने आई है। राज्य में कोरोना का नया वैरिएंट (एक्सबीबी 1.16) मिला है। जिनोम सिक्वेंसिंग से नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इस नए वैरिएंट का इनफेक्शन रेट अधिक है, लेकिन संक्रमण गले के नीचे नहीं उतर रहा। लक्षण भी सामान्य कोरोना की तरह ही है।

ओमिकान का सब वैरिएंट माना जा रहा
PMCH के वरीय फिजिशियन डॉ. बीके चौधरी इस नए वैरिएंट को लेकर कहते है कि इसका संक्रमण गले में नहीं उतर रहा है। यह वैरिएंट ओमिकान का सब वैरिएंट माना जा रहा है। इसमें अन्य लक्षणों को अलावा सुगंध और स्वाद नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार, सिर और शरीर में दर्द, उल्टी, दस्त, नाक बहना, गले में खरास आदि लक्षण हैं। बीके चौधरी ने कहा कि संक्रमित की स्थिति अभी गंभीर नहीं हो रही है। वैसे अभी कहना मुश्किल है कि भविष्य में नया वैरिएंट क्या स्थिति उत्पन्न करेगा। इसकी सीवियरिटी और इनफेक्टिविटी रेट क्या होगी। वैसे जो लोग पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं या फिर कोरोना का दोनों टीका और बूस्टर डोज ले चुके हैं। वैसे लोग काफी हद तक इससे प्रोटेक्टेड हैं।

बिना मास्क सरकारी अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिलेगा
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ विभाग की ओर से एक बार फिर से लोगों से यह अपील की गई है कि कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन जरूर करें। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को पूरी तरीके से तैयार रहने को भी कह दिया गया है। विशेषकर जांच में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का आदेश
बिना मास्क सरकारी अस्पतालों में प्रवेश नहीं।
कोरोना बचाव के सभी नियमों का पालन करें।
बेड और ऑक्सीजन प्लांट समेत पूरी तैयारी रखें अस्पताल।
कोरोना की जांच में और तेजी लाने का निर्देश।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT