द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधान परिषद के 5 सीटों पर आज मतगणना जारी है। इन 5 सीटों पर कुल 48 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू की जीत हुई है। जदयू के संजीव कुमार ने भाजपा के रंजन सिंह को मात दी है। संजीव को सबसे अधिक 8692 वोट मिले हैं।

48 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद
विधानपरिषद की पांच सीटों के लिए 48 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को बैलेट बॉक्स में बंद है। पार्टी की बात करें तो यहां सीधी टक्कर बीजेपी और महागठबंधन में है। कुल 48 प्रत्याशियों में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 8, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सात, सारण स्नातक क्षेत्र से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT