logo

बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मारी गोली, दोस्त के साथ लौट रहा था घर

gun.png

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। घटना भभुआ शहर के कैमूर स्तंभ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब युवक अभिषेक कुमार अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी जिससे युवक के बाएं हाथ में गोली लगी और युवक जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां स्थति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को छोड़कर अपने दोस्त रौशन कुमार के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से आए 2 बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली अभिषेक के हाथ में लगी वहीं उसका दोस्त बाल बाल बच गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद भभुआ थाना के एस आई आलोक कुमार अपने टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले युवक की पहचान रॉकी कुमार के रूप में हुई है। अपराध की वजह अब तक मालूम नहीं चल पाई है। वहीं पुलिस ने अपनी तरफ से जांच भी शुरू कर दी है।

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar crime news crime news kaimoor news trending news