logo

पटना : अपराधियों ने मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास युवक को मारी गोली, तेजस्वी का बंगला भी यहीं है

FIRING1814.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गुरुवार का है, जब अपराधियों ने पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली चलाई और मौके से गोली का खोखा बरामद किया गया है। दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना के बाद राहुल से 400 रुपये भी छीन लिए। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह वारदात मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास हुई है, और राजद नेता तेजस्वी यादव का बंगला भी उसी इलाके में है। इसके अलावा कई अन्य उच्च अधिकारियों और जजों के आवास भी यहां स्थित हैं, जो इस घटना को और गंभीर बनाते हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पटना में नए SSP कार्तिकेय शर्मा आज अपना पदभार संभालने जा रहे हैं। इस घटना ने प्रशासन के सामने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ दिन पहले, पटना में एक और सनसनीखेज वारदात हुई थी, जब आलमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि महिला के पति को गंभीर चोटें आई थीं। यह घटना अर्फाबाद नहर के पास घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां महिला और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पति की हालत स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अज्ञात थे और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, फिर मौके से फरार हो गए।
इसके अलावा, 13 जून को पटना के पास दानापुर में भी अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी थी। यह घटना न्यू गोसाई टोला गोला रोड की है, जहां युवक श्रवण कुमार अपने घर के पास खड़ा था। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



 

Tags - Bihar news Bihar Latest News Bihar latest News Bihar Crime bihar Crime Updates patna Crime News patna crime updates patna Crime crime News patna patna News patna latest News patna Updates latest patna news patna updats patna Updates