logo

मोकामा में अपराधियों ने रोकी ट्रेन, यात्रियों से की लूटपाट

TRAIN21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में न्यू जलपाईगुड़ी से राजेंद्र नगर, पटना आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में बीते दिन गुरुवार 3 जुलाई को लूटपाट की घटना सामने आई है। दरअसल मोकामा के औंटा हाल्ट पर अपराधियों ने जनरल बोगी में 15 यात्रियों के साथ मारपीट की और उनके नकदी, मोबाइल, और अन्य सामान लूट लिए। इस हमले से तीन यात्री गंभी ररूप से घायल हो गए हैं जिनमे 2 लोगों के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 
बताया जा रहा है कि अपराधी राजधानी के चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुए थे। सारे अपराधी हथियारों से लैस होकर एक साथ यात्रियों पर धावा बोल दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, और अपराधियों की भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update crime news bihar crime bihar crime news train news mokama news