द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जमुई में सोमवार देर रात आरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल के नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 4 जवान घायल हो गए। उन्होंने इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 जवानों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की स्थिति काफी गंभीर है।

अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने के क्रम में हुई दुर्घटना
मामला जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग का है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई पुलिस लाइन से सभी लोग चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसपर सवार चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं।

बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर
घायल जवानों का इलाज कर रहे सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस जवानों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। घायल जवान को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच आने की व्यवस्था की।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT