logo

कब्र खोदने की धमकी देकर 5 लोगों को कुचला, जमीन की खातिर रिश्तों का कत्ल

gopalganj1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद में पांच लोगों की कुचल कर हत्या कर दी गई है। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले व्हाट्सएप पर कब्र खोदने की धमकी दी। इसके बाद स्कॉर्पियो से पीड़ित परिवार के घर आए। वहां पहुंच कर गाली-गलौज और फिर मारपीट की। इतने में उनका मन नहीं भरा तो बुजुर्ग उस्मान मियां पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जिसकी उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


पुआल रखने को लेकर हुआ विवाद
मामला गोपालगंज के श्रीपुर ओपी के चतुर्भुज गांव का है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक उस्मान मिर्या के एक जमीन पर हमलावर परिवार ने अपना धान का पुआल रखा था। जिसे लेकर वो लोग विरोध कर रहे थे। जिसके बाद पहले व्हाट्सएप पर कब्र खोदने की धमकी दी। फिर 5 लोगों को अपने स्कॉर्पियो तले बेरहमी से कुचल दिया। घटना में बुजूर्ग उस्मान मियां की मौत हो गई। वहीं नूर आलम अंसारी, अली मियां, लड्डन अंसारी और खुर्शीद अंसारी  गंभीर रूप से घायल हो गए। 


छापेमारी में जुटी पुलिस
मामले को लेकर गोपालगंज एसपी ने बताया कि पुआल रखने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने स्कॉर्पियो से दूसरे ओर के 5 लोगों को कुचल दिया। हमने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी की छापेमारी जारी है। वहीं मामले को गंभीर देखते हुए हमने गांव में पुलिस बल की तैनाती की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N