द फॉलोअप डेस्क:
यदि आप भी रेल यात्रा के दौरान ताजा और ऑर्गेनिक खीरा खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। देखिए, इस वीडियो में कि कैसे एक महिला खीरे को केमिकल युक्त हरे रंग में डूबो रही हैं। यात्रियों के स्वास्थ्य और जिंदगी से खिलवाड़ की यह तस्वीर बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला खीरे को केमिकल वाले हरे रंग में डूबो रही हैं। रंग में डुबाते ही खीरा एकदम फ्रेश और हरा दिखने लगता है। खाने वाले को भ्रम रहता है कि उसने ऑर्गेनिक खीरा खरीदा है। खीरा एकदम ताजा है, लेकिन नहीं जनाब।
Viral Video From Bihar’s Katihar Railway Station Sparks Concern
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) May 8, 2026
A video circulating on social media, reportedly from Katihar Railway Station in Bihar, allegedly shows women applying green colour to cucumbers before selling them.
The clip has gone viral online and triggered… pic.twitter.com/gSCpSxX7Nj
सोशल मीडिया यूजर्स ने की शिकायत
दरअसल, यह खीरा नहीं जहर है। जहर जो आपकी जान ले सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किया है कि सैकड़ों रेलकर्मियों और सुरक्षाबल के जवानों की मौजूदगी में कैसे कोई यह घिनौना काम कर सकता है। जिम्मेदार लोगों ने क्यों अपनी आंखें मूंद ली हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर खीरा बेच रही कम से कम 9 महिलाओं को हिरासत में लिया है। खीरे वाला उनका खोमचा और केमिकल युक्त हरा रंग भी जब्त कर लिया है। सोचिए, जिन्होंने यह खीरा खाया होगा, उनके साथ क्या होगा।

खाद्य पदार्थों पर जहरीले केमिकल की मिलावट
गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों पर मिलावट की यह तस्वीर नई नहीं है। बाजार में बिकने वाली अधिकांश हरी सब्जियों में सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। तरबूज, खरबूज और केले को और अधिक मीठा और ताजा दिखाने के लिए उनमें भी केमिकल इंजेक्ट किया जाता है। हालांकि, कभी किसी ने ऐसे खुलेआम किसी चीज को केमिकल में डुबोकर नहीं बेचा। पिछले दिनों एक तस्वीर महाराष्ट्र से आई थी, जहां तरबूजों में इंजेक्शन के जरिए केमिकल डाला जा रहा था। इससे तरबूज और भी लाल और मीठा हो जाता है।