logo

दलित विधवा से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती; यहां का है मामला

rape35.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जी जिले में अपराधियों ने एक दलित विधवा महिला का गैंगरेप कर दिया, जिसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बांकेबाजार में रौशनगंज थाने के विनोबानगर में दलित विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस गैंगरेप का आरोप गांव के ही तीन युकवकों पर लगाया गया है। 
जानकारी के मुताबिक यह वारदात मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुई है। महिला अपनी 6 साल की बेटी को शौच कराने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने महिला को पकड़ लिया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद महिला बेहोश हो गई जहां उसे बेहोशी की हालत में मगध मेडिकल कॉलेज लाया गया और इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
एक दलित विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह इस घटना की जांच में जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news gangrape gangrape news gaya ji gaya ji newswidow gang rapeddalit widow gang raped