logo

दानापुर में ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर, युवक को रौंदा; दोस्त जिंदगी और मौत के बीच

c2f.jpg

दानापुर/बिहार
बिहार के दानापुर में आज सुबह-सुबह बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर हुआ। घटना में ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना फतुहा के डुमरी फोरलेन पर हुआ है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। 

टक्कर के बाद ट्रक ने युवक को रौंदा
मृतक युवक की पहचान साहिल कुमार (24) के रुप में हुई है, जो पेठिया बाजार का रहने वाला था।  जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त बाइक से नालंदा जिले के नगरनौसा से लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इसी अफरा-तफरी में एक युवक को ट्रक रौंदते हुए पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 

प्रिंस की हालत गंभीर
इस हादसे में किस्मत से प्रिंस बच तो गया लेकिन उसकी हालत भी गंभीर है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस को बिना देर किए फतुहा अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PMCH पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मृतक साहिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMC पटना भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

Tags - Danapur road accident truck-bike collision Bihar youth crushed by truck Fatuha fourlane accident