द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बहू ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति, ससुर और देवर की जान ले ली। घटना अगरेर क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
वहीं पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान विशाल और बेचन चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बहू की शादी इसी साल के अप्रैल महीने में विशाल के साथ हुई थी। और अब पारिवारिक विवाद में आरोपी बहू ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिसे खाने के बाद तीनों की मौत हो गई। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में बेचैन चौधरी (मृतक ससुर) द्वारा लिखा हुआ एक पत्र और कुछ खाने पीने का सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने जानकारी दी कि अगरेर में एक किराए के मकान में पूरा परिवार रहता है। और मूल रूप से यह सभी बक्सर जिला के धनसोई के निवासी हैं जो कि राजमिस्त्री के काम से जुड़े थे।
वहीं इस मामले पर SDPO कुमार वैभव ने बताया कि देवर विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन पैसे की अभाव में वह किसी लोकल निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि मामले में आरोपी बहु को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। और मां को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। क्योंकि इस घटना में मां भी संलिप्त पायी जा रही है। फिलहाल एफएसएल की टीम को बुलाकर खाना और ब्लड सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया गया है।