logo

BIHAR : तेजस्वी यादव के ममेरे भाई पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

firing.png

पटना:
राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब डिप्टी सीएम के बेहद करीबी रिश्तेदार को ही अपना निशाना बना रहे हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ममेरे भाई रणधीर यादव (Randhir Yadav) पर जानलेवा हमला हुआ है। फायरिंग की इस घटना में रणधीर बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी कार पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस इस घटना को रोडरेज के मामले से जोड़कर देख रही है लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।


गाड़ी पर चार-पांच राउंड फायरिंग 
मिली जानकारी के अनुसार रणधीर वैशाली जिले से लौट रहे थे। जेपी गंगा पथ से गुजरने के दौरान अचानक रोटरी गोलंबर के पास एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से टकराते-टकराते बची। थोड़ी दूरी के बाद उसी कार ने ओवरटेक करना शुरू कर दिया। आगे चलकर कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में उनकी गाड़ी का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बदमाशों ने गाड़ी पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। रणधीर किसी तरह वाहन लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। उस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही घटना के समय इलाका का डंप डाटा भी खंगाला जा रहा है, ताकि मोबाइल नंबरों के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फायरिंग की इस घटना के बाद से ही राजधानी की पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

राबड़ी देवी के भतीजे है रणधीर
बता दें कि रणधीर पटना के एक निजी स्कूल के संचालक हैं। वे हाल में एक राजनीतिक दल से भी जुड़े हैं। रणधीर राबड़ी देवी के भाई सह पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे हैं।