logo

BIHAR : दो मजदूर की बेंगलुरु में मौत, मकान का छज्जा गिरने से हुआ हादसा

mmm.jpg

बेंगलुरु:
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मकान का छज्जा गिरने (house visor falling) से बिहार के गोपालगंज के दो मजदूर की मौत (death of two laborers of gopalganj) हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू अभियान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस (Karnataka Police) भी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद है।

परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना
बता दें कि घटना में मरने वाले मजदूर गोपालगंज जिले के सिसई और सिरसा के रहने वाले थे। दोनों परिवार पर पेट पालने के लिए बेंगलुरु में मजदूरी करते थे। वहीं घटना के जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम फैल गया है। ताजा जानकारी के अनुसार उनके परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं।