logo

BIHAR : जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा पहुंचा 30 के पार, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

death_corona.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में जहरीली शराब से अबतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 32 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति नाजुक है। ऐसे में कह सकते हैं कि अभी मौत के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। वहीं इस मामले में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की थी। एसपी ने 5 थाने के SHO, एक SI, एक ASI और 9 चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में सीएम नीतीश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने इस मामले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी मांगी है। इस मामले पर सख्त जांच की जाएगी।


गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कर रही कैंप
जानकारी के अनुसार मरने वालों में तुरकौलिया और रघुनाथपुर में 13, हरसिद्धि में 9, पहाड़पुर में 5 और सुगौली में 5 लोग शामिल हैं। इनमें मोतिहारी सदर अस्पताल में एक और मुजफ्फरपुर के SKMCH में दो शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जबकि, ज्यादातर शवों का उनके परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी ओर बीमार लोगों के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है। वहीं शराब तस्कर की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि आगे वाले समय में ऐसी घटना न हो।

मामला गंभीर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं इस मामले में मोतिहारी डीएम ने कहा कि मरने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जो आंकड़ा शनिवार को 14 था वह अब बढ़कर 22 हो गया है। जो लोग अभी भी इजारत हैं उन्हें बेहतर इलाज दी जा रही है। वहीं एसपी ने इस मामले पर कहा कि मामला गंभीर है। इस मामले में जो भी आरोपी पकड़ा जाएगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT