द फॉलोअप डेस्क
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला घटना सामने आया है। एक चाचा ने शुक्रवार की सुबह अपने ही सगे तीन भतीजे-भतीजियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित खुटहन गांव का बताया जा रहा है। हत्यारा चाचा का नाम अमंत पाल है। वहीं मृतकों में 10 वर्षीय अनीश, 7 वर्षीय आयुषी और महज 5 साल की मासूम अनुष्का शामिल हैं। इस नृशंस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अमंत पाल अविवाहित था। वह अक्सर घर में शादी की बात को लेकर तनाव में रहता था। शुक्रवार सुबह जब वह घर लौटा और दरवाजा खटखटाया, तो उसकी भाभी स्नान कर रही थीं। दरवाजा खोलने में कुछ देरी हुई जिसके कारण गुस्से में उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए पहले उसने तीनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया ताकि उनकी आवाज बाहर न जा सकें। लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देते समय उसने म्यूजिक सिस्टम की आवाज फुल कर दी। इसके बाद उसने कटर मशीन (बधारी) से बारी-बारी से तीनों बच्चों का गला काट दिया। जब बच्चों की मां को अनहोनी का अहसास हुआ और उन्होंने शोर मचाया, तब ग्रामीण वेंटिलेटर के रास्ते कमरे में दाखिल हुए, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुके थे।
.jpeg)
कहा जा रहा है कि बच्चों की जान लेने के बाद आरोपी ने उसी कटर मशीन से खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में पाया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि घर में केवल अपराधी की भाभी और तीनों बच्चे थे। घटना के समय बच्चों के पिता गुड्डू पाल घर पर नहीं थे। वे रेलवे में कुकिंग का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है कि आखिर अमंत पाल किस कारणवश इस वारदात को अंजाम दिया।