logo

दिल्ली कोर्ट ने लालू,राबड़ी और मीसा को दी जमानत, अगली सुनवाई 29 मार्च को

lalu_rabri_misa2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नौकरी के बदले जमीन मामले में आज दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में लालू, राबड़ी और मीसा भारती को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी है। वहीं इस मामले में सीबीआई ने भी जमानत का विरोध नहीं किया। मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। जानकारी के अनुसार 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को जमानत मिली है। बता दें कि 27 फरवरी को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया था।इसी मामले को सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन तेजस्वी ने अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में होने का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT