logo

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू, राबड़ी, मीसा समेत 14 लोगों को समन जारी

lalu_rabri_misa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर एक बार मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। अभी तो लालू के परिवार में सबकुछ ठीक हुआ था। उनका सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही वो भारत लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर घर में नन्हें मेहमान की जल्द की किलकारी गुजने वाली है। इसी बीच नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को उन्हें समन भेजा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद राउस एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 14 लोगों को संबंध जारी किया है। समन में 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। इस समन का असर महागठबंधन पर भी देखने को मिल सकता है। साथ ही बिहार विधानसभा के बजट सत्र में भी विपक्ष इसे सरकार को घेरने का मुद्दा बना सकती है। हालांकि कहा जा सकता है लालू और उनका परिवार इन परेशानियों में झेलता आया है।

ये भी पढ़ें:- ED अधिकारियों को देखते ही राम पुकार ने फेंका मोबाइल, फाड़ दिए दस्तावेज


क्या है मामला
 लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT