पटना:
BSSC की तीनों पाली की परीक्षा रद्द करने की मांग (Demand for cancellation of exam) को लेकर कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे थे। पटना के न्यू डाक बंगला रोड प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई हैं। बुधवार सुबह करीब 5 हजार कैंडिडेट्स प्रदर्शन करने उतरे थे। खजांची रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान पहुंचना था। इसके बाद कारगिल चौक पर प्रदर्शन करते हुए BSSC कार्यालय की ओर जाने की रणनीति थी। इसी बीच उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। नहीं रूकने पर पुलिस ने उनपर लाठी बरसा दिए। बता दें कि इस प्रदर्शन में छात्रों का साथ देने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी पहुंचे थे।

पहली शिफ्ट की परीक्षा का पेपर लीक
बता दें कि बीएसएससी परीक्षा की पहली शिफ्ट में ही परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की जानकारी सामने आ गई थी। इसे लेकर गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से छात्र सभी तीनो शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने तीनो शिफ्ट की परीक्षाओं में धांधली होने का दावा भी किया। लगभग 9 लाख उम्मी दवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं। उम्मीकदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द कर तुरंत परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी को दूसरा चांस मिल सके।
#WATCH | Patna: Bihar Police lathi-charge Bihar Staff Selection Commission (BSSC) aspirants who were protesting against the state govt over paper leak pic.twitter.com/25TuAlX9zo
— ANI (@ANI) January 4, 2023