logo

तमिलनाडु मामले पर बोले उपमुख्यमंत्री-मजदूर सुरक्षित,भरोसा नहीं तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी करवा लें जांच  

tejaswai_vijay_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा का आज पांचवा दिन है। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर भाजपा की ओर से जोरदार हंगामा किया जा रहा है। इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के आमने-सामने है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ  मारपीट की घटना हो रही है। सरकार को तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मामला सही निकलेगा। वहां के डीजीपी झूठ बोल रहे हैं। अगर मामला गलत निकला तो मैं माफी मांगूंगा नहीं तो आपको सदन में माफी मांगनी पड़ेगी।


तमिलनाडु में सभी बिहारी मजदूर सुरक्षित 
वहीं नेता प्रतिपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु में सभी बिहारी मजदूर सुरक्षित है। इसपर सियासत न करें। बिहार डीजीपी ने वायरल वीडियो को झूठा बताया है। और अगर कुछ हो भी रहा है कि सरकार उसपर जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी करेगी। अगर आपको हम पर भरोसा नहीं है तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी जांच करवा लें।


टीम बनाकर तमिलनाडु भेजे सरकार
इसपर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या की जा रही है। मैंने खुद मजदूरों से बात की है। उसने मुझे फोन किया। उसने कहा कि फैक्ट्री में भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। बस, ट्रेन सभी जगहों हमें मारा जा रहा है। वो सब काफी सहमे हुए है। सरकार उसे छुपाने की कोशिश कर रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि जहां तक बात रही केंद्र सरकार से जांच करवाने कि तो हम बात करेंगे। फिलहाल बिहार सरकार जल्दी से जल्दी टीम बनाकर तमिलनाडु भेजे। हम चुप बैठने वालों में से नहीं है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT