logo

बेगुसराय गो लीकां ड : विपक्ष के आरोपों पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, इसे अलग रंग ना दे बीजेपी

a1322.jpg

पटना: 

बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बेगुसराय गोलीकांड पर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग बेगुसराय की घटना को अलग रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में जनता का राज है। विपक्ष के हमलों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का फुल फॉर्म ही बड़का झूठा पार्टी है। वे वैसा कभी नहीं करते जैसा कहते हैं। वे केवल लोगों को बांटते हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी समाज में जहर घोलती है। 

 

अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
गौरतलब है कि बेगुसराय में 13 सितंबर को 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने 30 किमी के दायरे में अंधाधुंध फायरिंग कर कम से कम 12 लोगों को गोली मार दी। गोलीकांड में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों युवक साइको किलर हो सकते हैं। इस बीच, बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार महागठबंधन सरकार पर हमलावर है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सुशासन खत्म हो चुका है। जंगलराज आ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को खुद बेगुसराय पहुंचे थे। उन्होंने फायरिंग में जान गंवाने वाले चंदन की अर्थी को कंधा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

सीएम नीतीश ने विपक्ष के आरोपों पर क्या कहा! 
बेगुसराय गोलीकांड को लेकर विपक्ष के हमलों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। सच जल्दी ही बाहर आएगा। उन्होंने घटना पर बीजेपी की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष गोलीकांड को अलग रंग देने का प्रयास कर रहा है।