logo

दिलीप जायसवाल पहुंचे रोहतास, 'भारत रत्न' डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

दिलीप.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज रोहतास पहुंचे। इस क्रम में वे चेनारी पहुंचे, जहां 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान समारोह सह सम्मेलन का भी दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस और सहयोगियों ने बराबर अपमान ही किया है। उन्होंने कहा कि जब वे जिंदा थे तब भी उन्हें अपमानित किया गया और आज उनके मरणोपरांत भी इन लोगों के द्वारा अपमानित ही किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि भारत रत्न बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के निधन के बाद दिल्ली में उन्हें दो गज जमीन तक नहीं दी, जबकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के निधन पर उन्हें 50 एकड़ जमीन मिलती है। बाबासाहेब के अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया था, और तीन दिन बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी से हवाई जहाज का पूरा किराया वसूल किया था। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग संविधान को लेकर घूम रहे हैं, जबकि उनका इतिहास संविधान और उसके निर्माता बाबासाहेब को बार-बार अपमानित करने का रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा यही किया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब केंद्र में NDA की सरकार बनी तो संविधान निर्माता बाबासाहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update seminar bihar politics bihar politics news patna news bihar trending news