logo

नशेड़ी पति ने पत्नी की पीट पीटकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल पति ने लगातार 15 से 20 मिनट तक अपनी पत्नी की लाठी-डंडे, मुक्के और लात से पिटाई कर दी। घटना के दौरान घर पर उनके 3 बच्चे भी मौजूद थे जो अपनी मां को पीटता देख रो रहे थे। महिला की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर महिला को नशेड़ी पति से छुड़ाया और शुक्रवार की शाम SKMCH में भर्ती कराया। लेकिन आज दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिले करजा थाना का है।
घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की ई रिक्शा जिसकी 3 किस्तें बाकी थी उसे फाइनेंस वाले उठा ले गए थे। आरोपी ने इस ई रिक्शा को 5 महीने पूर्व खरीदा था। इसी बीच जब वह शुक्रवार को घर पहुंचा तो ई रिक्शा न देख गुस्सा हो गया। और अपना गुस्सा उसने अपनी पत्नी पर उतार दिया।
मृतका कांटी थाना क्षेत्र के सोमवरसा की रहने वाली रूबी देवी बताई जा रही है। जिसकी शादी 10 साल पहले करजा थाना क्षेत्र के रूपौली गांव के मनोज महतो से हुई थी। जिसके दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद मृतका के घर वालों ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज को आज गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar trending news crime news bihar crime news muzaffarpur news trending news