logo

लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED का लालू परिवार पर शिकंजा, मांगा संपत्ति का ब्यौरा

लालू_तेजस्वी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने लालू परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने लालू यादव,उनके परिवार के साथ भोला प्रसाद यादव और उनके 7 करीबियों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। ईडी के पत्र पर एक्शन लेते हुए मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बिहार के सभी जिलों के अवर निबंधक को लालू प्रसाद की संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। इसके साथ आपको बता दें कि आज लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से ईडी पूछताछ करने वाली है। ईडी की पूछताछ के लिए तेजस्वी सोमवार शाम ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।


अचल संपत्तियों के बारे में मांगी जानकारी
ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में जिन चार कंपनियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसमें फेयरग्लो होल्डिंग्स कंपनी के लिए दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। ईडी द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि जांच में कुछ अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इसके बारे में बेचे जाने ट्रांसफर करने लीज पर देने आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख के अलावा राबड़ी देवी,तेजप्रताप यादव,तेजस्वी यादव,मीसा भारती,हेमा यादव,रागिनी यादव,चंदा यादव के साथ केस में लिप्त माने जाने वाले भोला यादव के संपत्ति के बारे में भी जानकारी मांगी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT