द फॉलोअप डेस्क
खनन घोटाला मामले (Mining Scam Cases) की जांच कर रही है। ED ने अब उन लोगों को समन भेजना शुरू कर दिया है, जिनके यहां बुधवार को रेड की गई थी। पहला समन बिहार के कटोरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव (Rajkishore Yadav ) उर्फ पप्पू यादव को किया गया है। 9 जनवरी को पूर्व विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें सुबह 11 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को ईडी ने पूर्व विधायक के घर, होटल सहित कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड किया था।

पिंटू, विनोद, साहिबगंज डीसी को भी समन!
सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू, सीएम के करीबी दोस्त विनोद सिंह और साहिबगंज डीसी को भी पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। अगले सप्ताह सोमवार से लेकर शनिवार के बीच ईडी सबसे पूछताछ करेगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

बुधवार को हुई थी बड़ी रेड
गौरतलब है कि साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी ने बुधवार की सुबह सात बजे एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर रेड किया था। छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं। बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है।