द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई के बाद ईडी तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। ईडी ने तेजस्वी को समन भेज 11 अप्रैल यानि मंगलवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए सोमवार शाम ही रवाना हो गए। दिल्ली निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2024 में चुनाव है। यह सब तो चलता रहेगा। लोग सब समझते हैं।

अचल संपत्तियों के बारे में मांगी जानकारी
ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में जिन चार कंपनियों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसमें फेयरग्लो होल्डिंग्स कंपनी के लिए दो पैन नंबर जारी किए गए हैं। ईडी द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि जांच में कुछ अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इसके बारे में बेचे जाने ट्रांसफर करने लीज पर देने आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख के अलावा राबड़ी देवी,तेजप्रताप यादव,तेजस्वी यादव,मीसा भारती,हेमा यादव,रागिनी यादव,चंदा यादव के साथ केस में लिप्त माने जाने वाले भोला यादव के संपत्ति के बारे में भी जानकारी मांगी है।

क्या है मामला
लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT