द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजस्वी यादव से ED पूछताछ करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने तेजस्वी को बुलाया है। पहली बार ईडी तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि तेजस्वी को सीबीआई ने भी पूछताछ की है।

क्या है मामला
लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT