logo

BIHAR : शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- रामचरित मानस में है कचरा,..जानें पूरी बात

chandrashekher_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ.चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। बिहार विधानसभा के बाहर उन्होंने कहा कि मैं अपने पूराने बयान पर कायम हूं। रामचरितमानस में थोड़ा कचरा है जिसे साफ करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के एक और चौपाई पर सवाल खड़ा किया है। उनके इस बयान का जेडीयू ने विरोध किया है। उन्होंने इसे चीप पब्लिसिटी बताया है। कहा कि उनमें दम है तो वो दूसरे धर्मों पर सवाल उठाकर दिखाएं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने रामचरितमानस को गंदगी फैलाने वाले ग्रंथ बताया था। जिसके बाद इसे लेकर देशभर में काफी बवाल हुआ है।


एक और चौपाए पर उठाया सवाल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस ग्रंथ में कई ऐसे पंक्ति हैं जिसका विरोध में करता रहूंगा। उन्होंने रामचरितमानस का चौपाया सापत ताड़त परुष कहंता। बिप्र पूज्य अस गावहिं संता |पूजिअ बिप्र सील गुन हीना। सूद्र न गुन गन ग्यान प्रबीना || बकायदा मोबाइल निकालकर पढ़ा और उल्टे पत्रकारों से सवाल किया कि इस पर उनका क्या कहना है? ताड़ना का मतलब अगर शिक्षा है तो हर जगह क्यों नहीं बदला गया। सिर्फ एक जगह लीपापोती की गई है।

शूद्रों का अपमान किया गया
चंद्रशेखर सिंह ने आगे कहा कि विधानसभा में किसी की हिम्मत है तो मेरे इस बयान सवाल खड़ा करके दिखाए। मैं आज भी कह रहा हूं कि रामचरित मानस में शूद्रों का अपमान किया गया था। लोहिया और आंबेडकर की नजर से मैं पढ़ता हूं। आज का शूद्र पढ़ा-लिखा है। उसे बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT