logo

आज निर्वाचन आयोग का प्रेस कांफ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

electioncommision1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज यानि 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे से भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। ऐसी संभावना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा इस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
बीते दिन शनिवार को निर्वाचन आयोग ने सभी राजनितिक पार्टियों संग बैठक की थी। उसके बाद अगले दिन रविवार को उन्होंने पटना में ही एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था जिसमें मतदान से जुड़ी कई जानकारी उन्होंने साझा की थी। और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। और अब आज दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कि है, जहां संभावना जताई जा रही है कि आज बिहार विधानसभा चुनाव कि तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election news bihar politics news election commission news election commission of india news