logo

पटना : निगरानी विभाग की टीम ने 2 लाख घूस लेते इंजीनियर को किया गिरफ्तार,विद्युत विभाग में था कार्यरत

monitoring_department3.jpg

पटना:
बिहार में भष्ट्र अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए निगरानी विभाग (monitoring department) की टीम लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में पटना में एक घूसखोर इंजीनियर निगरानी विभाग के हत्थे (Bribery engineer in the hands of surveillance department) चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के इंजीनियर राकेश कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 2 लाख घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है किसी काम को करने के एवज में इंजीनियर ने किसी से घूस मांगा था।


घूस लेते धराया इंजीनियर
दरअसल निगरानी विभाग के परिवादी ने शिकायत की थी कि उनसे घूस की मांग की जा रही है। जिसके बाद मामले के जांच कराया है और जांच में मामले का सत्यापन हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इंजीनियर को रंगे हाथों पुलिस को पकड़ लिया।