द फॉलोअप डेस्क
बिहार में बिजली उपाभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बिजली के दरों में 24.10% की बढ़ोतरी की गई है। यानि की अब उपभोक्तों को सवा गुना ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ेगा। इसके साथ ही बिजली फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी होगी। इस बात की जानकारी बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने इसकी जानकारी दी है।

40 फीसदी तक बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था
बता दें कि बिजली आपूर्ति कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40 फीसदी तक बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद बिहार विद्युत विनियामक आयोग का फैसला। यह फैसला 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगा। अब सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर प्रति यूनिट बिजली की दर तय होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT