logo

साइबर ठगी का शिकार हुआ इंजीनियरिंग का छात्र, 7.72 लाख गंवाए

Cyber-Fraud.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिले से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड स्थित सरस्वती नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गया। इस ठगी में वह 7.72 लाख रुपये गंवा बैठे हैं। साइबर ठगों ने खुद को बड़ी कंपनी का HR बताया और घर बैठे 15-20 हजार रुपये कमाने का झांसा देकर और छोटे-छोटे कामों के नाम पर पैसे ऐंठ लिए।
जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी 11 अप्रैल को शुरू हुई, जब आदित्य के मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिये अनजान नंबर पर कॉल आता है। इसमें कॉलर ने खुद को प्राइवेट कंपनी का HR बताया और टेलीग्राम ऐप के जरिये होटल रेटिंग बढ़ाने का काम ऑफर किया। हर काम के बदले 30 रुपये का वादा किया गया।
इसके बाद शुरुआत में छोटी रकम ट्रांसफर करने पर 15,420 रुपये लौटाए गए, जिससे भरोसा बढ़ने लगा। लेकिन धीरे-धीरे टैक्स, कमीशन और सत्यापन के बहाने 26 बार में इंजीनियर आदित्य कुमार से कुल 7,72,980 रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद बैंक खाता बंद होने पर ठगी का पर्दाफाश हुआ।
इस मामले पर मुजफ्फरपुर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैंक से बची हुई राशि होल्ड कराई गई है और एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं साइबर ठगों के खाते ट्रैक किए जा रहे हैं।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar cyber crime cyber crime news cyber fraud muzaffarpur news muzaffarpur cyber fruad news muzaffarpur cyber crime news