द फॉलोअप डेस्क
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर EOU ने अपना शिकंजा कस लिया है। हाल यह है कि पुलिस अब पुराने वीडियो को निकाल कर उसपर केस कर रही है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी पर बनाए उसके एक वीडियो को लेकर ईओयू ने उसपर एक और केस दर्ज किया है। मनीष कश्यप के अलावा 2 और लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मनीष कश्यप पर आरोप है कि उसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और एक धर्म विशेष के लोगों पर भी उसने टिप्पणी की थी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो जिस वीडियो को आधार बनाकर ईओयू ने मनीष पर केस दर्ज किया है। वह 45 संकेड का वीडियो है। इस वीडियो में उसके दो साथी उसके साथ हैं।

क्या है वीडियो में
इस 45 सेकेंड की विडियो में मनीष कश्यप कहते दिख रहा है कि 'गांधी की मौत पर हम लोग जश्न मनाते हैं, अब वो डर खत्म'। अब सोच लो, वो डर खत्म। दूसरा कह रहा है कि अब कहां जाओगे। तब फिर मनीष कश्यप कह रहा है कि तुम एक को मारोगे तो हम 10 को मारेंगे। फिर तीसरा साथी कह रहा है कि तुम न्यूटन का थर्ड लॉ याद रखना। तुम जितना करोगे न उतना हिन्दू भाई जगेंगे। तीनों मिलकर एक धार्मिक स्थल में आग लगाने की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में तीनों धमकी देते हुए दिख रहे हैं।

जेल भेजे गए मनीष कश्यप
वहीं दूसरी ओर मनीष से तमिलनाडु पुलिस अभी और पूछताछ करना चाहती है। इसे लेकर मनीष को आज मदुरई कोर्ट में पेशी हुई। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु पुलिस 7 दिनों का रिमांड और चाहती थी। लेकिन कार्ट में आज इस मामले में सुनवाई नहीं हुई है। कोर्ट ने 5 अप्रैल के लिए उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। अब इस मामले पर 6 अप्रैल को सुनवाई होगी। इधर मनीष की 3 दिनों की रिमांड पूरी होने पर उसे जज के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT