पटना:
बिहार में भष्ट्रचारियों पर नकेल कसने के लिए EOU की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। EOU की टीम का डंडा आए दिन किसी भष्ट्र अधिकारी पर चल ही जाता है। पटना सचिवालय (Patna Secretariat) में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (Deputy Director of Education Department) के कार्यालय में पदस्थापित विभा कुमार (Vibha Kumari) के तीन ठिकानों पर EOU की रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार वैशाली थाने के धर्मपुर गांव के अलावा मुजफ्फरपुर और पटना के ठिकानों पर शनिवार सुबह से ही छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने इस छापेमारी की पुष्टि की है। मामला आय के अधिक संपत्ति जुड़ा (Assets in Excess of Income) है।

आर्थिक अपराध इकाई को मिली थी गुप्त सूचना
आर्थिक अपराध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि विभा कुमार अपने पद पर होने का गलत फायदा उठाया है। उनके खिलाफ आय के अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के लिए विभाग ने जांच शुरू की जिसमें उनका आरोप सही पाया गया। प्राथमिकी के अनुसार इनकी आय से अधिक सम्पत्ति लगभग 52.03 % अधिक पायी गई है। विभा कुमारी उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत है। जहां वो यूनिवर्सिटी को मान्यता देने संबंधी फाइलों को देखती हैं। उनपर आरोप हैं कि यूनिवर्सिटी को मान्यता देने के बदले में वो रिश्वत लेती हैं। अब आर्थिक अपराध ईकाई उनकी लगे तमाम रिश्वतखोरी के आरोप की पड़ताल कर रही है।

सुबह से रेड जारी
जांच रिपोर्ट आने बाद आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षकों/ पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। आर्थिक अपराध इकाई की टीम शनिवार की सुबह ही उनके पैतृक आवास पर पहुंची। उनके पटना, वैशाली और मुजफ्फरपुर के आवास पर EOU की रेड जारी है। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस छापेमारी में कितनी अवैध संपत्ति मिली है।